Ansh Pandit Latest Shayari 2020



हमारी गलतियों से कभी टूट मत जाना
हमारी नादानियों से कभी रूठ मत जाना
आपकी खुशी ही हमारी जिंदगी है
कि आपकी खुशी ही हमारी जिंदगी है
जिंदगी में हमें कभी भूल मत जाना

ये वक्त मुनासिब नहीं इसलिए मौन हूं मैं
कि ये वक्त मुनासिब नहीं इसलिए मौन हूं मैं
वक्त आने पर बता दूंगा क्या हूं कौन हूं मैं 


किसी दूसरे के लिए ये जिंदगी कभी मत गवाना
कि किसी दूसरे के लिए ये जिंदगी कभी मत गवाना
अरे  बड़ी मुश्किल से मिलती है ये जिंदगी
इसमें हमेशा मुस्कुराना 


तुमसे मुलाकात हो ना हो इस बात से कोई ग़म नहीं
कि तुमसे मुलाकात हो ना हो इस बात से कोई ग़म नहीं
तुम बस सामने से गुजर जाना
ये भी किसी मुलाकात से कम नहीं


बेशक रूतबा कम है पर लाजवाब है मेरा
कि बेशक रूतबा कम है पर लाजवाब है मेरा
बराबरी तुमसे ना हो पाएगी ऐसा किरदार है मेरा


भूलना अगर फितरत में होता तो कब का भूला दिया होता
कि भूलना अगर फितरत में होता तो कब का भूला दिया होता
मगर तुम तो मेरी आदतों में शामिल थी


इन्सानियत अभी है जिंदा वरना यहां हर कोई बिकता
कि इंसानियत अभी है जिंदा वरना यहां हर कोई बिकता
और मंजिल तक पहुंचना जरूरी है सफर मायने नहीं रखता


इतने बुरे बताएं ग‌ए हैं कि लोग अब हमें खराब कहने लगे हैं
कि इतने बुरे बताएं ग‌ए हैं कि लोग अब हमें खराब कहने लगे हैं
और अगर पानी भी पीने लगे तो लोग शराब कहने लगे हैं


वो जान है मेरी और मैं उसकी परवाह करता हूं
कि वो जान है मेरी और मैं उसकी परवाह करता हूं
अरे मोहब्बत की बात करते हो मैं तो वो भी एक तरफा करता हूं


मशवरा तो खूब देते हो कि खुश रहा करो
कि मशवरा तो खूब देते हो कि खुश रहा करो
कभी खुश रहने की वजह भी दे दिया करो


इतना चुभने लगा हूं सबको, छुरा तो नहीं हूं
जानी, जितना बताते हो मेरे बारे में उतना बुरा तो नहीं हूं


वक्त और हालात अब तक झुकाएंगे
कि वक्त और हालात अब तक झुकाएंगे
यहां तक आएं हैं तो आगे भी जाएंगे


बिकते हम भी हैं साहब
कि बिकते हम भी हैं साहब
बस कीमत दोस्ती होनी चाहिए


इतने बुरे बन चुके हैं कि हर किसी का गुरूर तोड़ सकते हैं
कि इतने बुरे बन चुके हैं कि किसी का भी गुरूर तोड़ सकते हैं
अरे बदलना कौन चाहता है पर ये लोग मजबूर कर देते हैं


बड़े नाजुक होते हैं ये रिश्ते, ऐसे ही नहीं निभाएं जाते
कि बड़े नाजुक होते हैं ये रिश्ते, ऐसे ही नहीं निभाएं जाते
और जहां दिल लगे हो, वहां दिमाग नहीं लगाए जाते


अपनी नज़रों में काफी अच्छे हैं हम
कि अपनी नज़रों में काफी अच्छे हैं हम
हमने हर किसी की नजर का ठेका नहीं उठा रखा


कौन कहता है कि हमें Pubg ने बर्बाद किया
कि कौन कहता है कि हमें Pubg ने बर्बाद किया
जब कोई नहीं था मेरे साथ, तो Pubg ने मेरा साथ दिया


तुम्हें क्या मिला मेरा दिल यूं तोड़ ग‌ए
कि तुम्हें क्या मिला मेरा दिल यूं तोड़ ग‌ए
और सब कुछ तो तुम ले ग‌ए
 तो फिर अपनी यादें क्यो छोड़ गए


नज़रों से इशारे और चेहरे पर नकाब होता है
कि नज़रों से इशारे और चेहरे पर नकाब होता है
पर थोड़ा ही सही हर इंसान खराब होता है


तुम्हारी नाराजगी लाज़मी है
कि तुम्हारी नाराजगी लाज़मी है
क्योंकि जो प्यार करते हैं उन्हें पूरा हक है
रूठ जाने का


छोटी सी जिंदगी है शौक नहीं गुरूर पालेंगे
कि छोटी सी जिंदगी है शौक नहीं गुरूर पालेंगे
और बेटा हम अप‌‌नी पे आ गे ना तुझे तेरे घर से ठा लेंगे


काश मेरी जिंदगी में भी एक ऐसा दिन आए
कि काश मेरी जिंदगी में भी एक ऐसा दिन आए
मैं सुबह आंखें खोलू तो तेरा चेहरा नजर आए


क्या - क्या नहीं किया तेरी एक मुस्कान के लिए
कि क्या क्या नहीं किया तेरी एक मुस्कान के लिए
फिर भी अकेला छोड़ दिया मुझे उस अनजान के लिए


एक उम्मीद मिली थी तुम्हारे आने से, वो भी टूट गई
कि एक उम्मीद मिली थी तुम्हारे आने से, वो भी टूट गई
वफादारी की आदत थी हमें, वो भी छूट गई


वजह क्या थी तेरे रूठ जाने की या कसूर सिर्फ मेरा था
कि वजह क्या थी तेरे रूठ जाने की या कसूर सिर्फ मेरा था
अरे मैंने तो सिर्फ तेरी बात मानी, बात ना करने का फैसला तो तेरा था


बदल दिया हमने नाराज होने का तरीका
कि बदल दिया हमने नाराज होने का तरीका
अब हम रूठने की जगह मुस्कुरा देते हैं


चाहकर भी करीब नहीं जा सकता
ना जाने कैसी ये मजबूरी है
हां मोहब्बत मेरी एक तरफा है
शायद इसीलिए अधूरी है










Post a Comment

0 Comments